MP में Promotion पर पॉलिटिक्स: कांग्रेस ने कहा- डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारी रिटायर्ड, अब वाह-वाह लूट रही सरकार, बीजेपी बोली- प्रमोशन और नौकरी भी देंगे


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में आठ साल बाद प्रमोशन का रास्ता खुलने पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि डेढ़ लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हो गए। पिछली जुलाई से अब तक डीए नहीं बढ़ाया, सरकारी भर्तियां नहीं हो रही है और अब प्रमोशन दे रहे है। वहीं इस पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।

कांग्रेस ने कहा- प्रमोशन देकर वाह-वाह लूट रही सरकार

मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह पटेल ने सवाल पूछते हुए निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी रिटायर्ड हो गए हैं। पिछली जुलाई से अब तक DA नहीं बढ़ाया, सरकारी भर्तियां नहीं हो रही है। अब सरकार प्रमोशन देकर वाह-वाह लूट रही है। थोड़ी सी उपलब्धि को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रही है।

ये भी पढ़ें: MP Promotion: अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पदोन्नति का तोहफा, CM डॉ. मोहन ने दिया बड़ा बयान

बीजेपी ने किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के बयानों पर पलटवार किया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार सभी वर्गों का ख्याल रख रही है। जिनको प्रमोशन नहीं मिल रहा, उन्हें प्रमोशन दिया जा रहा है। प्रमोशन भी देंगे नई नौकरी भी देंगे।

सरकार लोक कल्याण के लिए वचनबद्ध- रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हित में मकान भी बना रहे हैं। कर्मचारियों के हित में जितने निर्णय हो सकते हैं कर रहे हैं। किसान गरीब के हित में फैसले ले रहे हैं। निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐसा कभी नहीं किया। लोक कल्याण के निर्णय लेने के लिए सरकार वचनबद्ध है और निर्णय ले रही है।

ये भी पढ़ें: सरदार पटेल और अंबेडकर को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, Congress बोली- खुद का इतिहास नहीं तो हमारे नेताओं को छीन रही, BJP ने किया पलटवार

CM डॉ मोहन ने प्रमोशन का किया हैं ऐलान

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य जल्द होगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए। मध्य प्रदेश शासन की ओर से अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। वहीं सीएम ने सभी शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *