सरदार पटेल और अंबेडकर को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, Congress बोली- खुद का इतिहास नहीं तो हमारे नेताओं को छीन रही, BJP ने किया पलटवार


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। सरदार वल्लभभाई पटेल और भीमराव अंबेडकर पर बीजेपी और कांग्रेस ने अपना-अपना दावा ठोक दिया है। कांग्रेस ने अहमदाबाद में हुई विस्तारित CWC की बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की राह पर चलने का प्रस्ताव पारित किया तो मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई। सरदार पटेल पर शुरू हुई सियासत में भीमराव अंबेडकर को भी शामिल कर लिया गया, क्योंकि 14 अप्रैल को सरकार का महू में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ही थे। सरदार पटेल का कॉन्ट्रिब्यूशन कांग्रेस के प्रति रहा है, कांग्रेस ने उन्हें सम्मान दिया है। बीजेपी कांग्रेस के लोगों को छीनना चाहती है, क्योंकि बीजेपी का कोई इतिहास नहीं है। भाजपा कम से कम कांग्रेस के लोगों को न छीने। अंबेडकर जी को संविधान सभा में किसने नॉमिनेट किया। अम्बेडकर जी कांग्रेस और सबके थे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का नया अभियान ‘न्यायपथ’: राष्ट्रीय अधिवेशन में सरदार पटेल पर 7 सूत्रीय प्रस्ताव पास, बीजेपी ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस के फैसले पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने वल्लभभाई पटेल के साथ न्याय नहीं किया, अपमान किया है। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा। सरदार पटेल की एक बात भी नहीं मानी। सरदार पटेल की बात मानी होती तो आज कश्मीर का दर्द नहीं होता। बाबा अंबेडकर का भी सम्मान नहीं किया। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस सबका अपमान किया है।

ये भी पढ़ें: एमपी कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ेगा दबदबा, राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद इन दो नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा नेता रामेश्वर ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों का जमघट है। कांग्रेस में स्वार्थी लोग इकट्ठा हो गए हैं। कांग्रेस का न्यायपथ है सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जीजा जी के लिए है। सोनिया गांधी का परिवार सेफ रहे, इसलिए न्यायपथ, कांग्रेस को गांधी परिवार से न्याय के लिए लड़ना होगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *