कांग्रेस का नया अभियान ‘न्यायपथ’: राष्ट्रीय अधिवेशन में सरदार पटेल पर 7 सूत्रीय प्रस्ताव पास, बीजेपी ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल पर सात सूत्रीय प्रस्ताव पास हुआ है। जिसमें सरदार पटेल के दिखाए हुए मार्ग पर चलने की बात कही गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वल्लभभाई पटेल के साथ न्याय नहीं किया। कांग्रेस का न्यायपथ सोनिया गांधी परिवार के लिए है।

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन चल रहा है। पहले दिन मंगलवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों पर गहन चर्चा हुई और उनसे जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस न्यायपथ अभियान चलाएगी। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। लिखा कि, अहमदाबाद में हुई विस्तारित CWC की बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के विचारों पर गहन चर्चा हुई और उनसे जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में तय हुआ कि सरदार पटेल जी की राह पर चलकर कांग्रेस…

ये भी पढ़ें: BIG BREAKING: पीसीसी चीफ के खिलाफ वारंट जारी, ये है पूरा मामला

  • किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष को तैयार है।
  • ‘नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो’ की डगर पर बढ़ने को तैयार है।
  • संविधान सम्मत मौलिक अधिकारों, देश के मेहनतकश मजदूरों और कामगारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
  • संसाधनों के न्यायपूर्ण वितरण के लिए नए संघर्ष को तैयार है।
  • सांप्रदायिकता के उन्माद को रोकने के लिए संघर्ष को तैयार है।
  • वैमनस्य और विभाजन को हराने की लड़ाई के लिए तैयार है।
  • कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत के प्रजातंत्र और संविधान की आजादी की इस लड़ाई को धारदार बनाने के लिए ‘न्यायपथ’ पर चलने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

इस पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जीते जी और बाद में भी सरदार वल्लभभाई पटेल का अपमान किया। उनके साथ न्याय नहीं किया। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा, सरदार पटेल की एक बात भी नहीं मानी। बात मानी होती तो आज कश्मीर का दर्द नहीं होता। बाबा अंबेडकर का भी सम्मान नहीं किया लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, कांग्रेस पार्टी लोगों का जमघट है।

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा केस में बड़ा खुलासा: ED की चार्जशीट में 52 किलो Gold-11 करोड़ का पर्दाफाश, ड्राइवर प्यारेलाल केवट ने छुपाई थी सोने-नगदी से भरी कार

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस का न्यायपथ सोनिया गांधी परिवार के लिए है, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जीजा जी के लिए है। सोनिया गांधी का परिवार सेफ रहे इसलिए न्यायपथ अभियान चलाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गांधी परिवार से न्याय के लिए लड़ना होगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *