MP TOP NEWS TODAY: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान, अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा, कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर, नहीं रहे पद्मश्री राम सहाय पांडे, मजदूर को 314 करोड़ का नोटिस, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 8 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: गौशालाओं की अनुदान राशि बढ़ी
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। यह मीटिंग गौमाता को समर्पित रही। प्रदेश में गौशालाओं की अनुदान राशि बढ़ाई गई है। पीपीपी मोड पर गौ विहार बनाए जाएंगे। वहीं 60 हजार हेक्टेयर में सिंचाई के लिए नई योजना को मंजूरी मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पदोन्नति का तोहफा, CM डॉ. मोहन ने दिया बड़ा बयान
MP Promotion: मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है। जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रदेश में प्रमोशन हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इसकी जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
चपरासी के हाथों बच्चों का भविष्य: प्यून ने चेक की आंसरशीट
मध्य प्रदेश में आए दिन अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन हाल ही में हुई एक घटना ने पूरे शिक्षा विभाग को हैरत में डाल दिया। नर्मदापुरम में एक चपरासी ने यूनिवर्सिटी एग्जाम की कॉपियां मात्र 5 हजार रुपए लेकर जांच डाली। छात्रों की मेहनत को इस तरह बर्बाद करने का खुलासा होने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
परिवहन घोटाला मामला: सौरभ शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश
राजधानी की एक विशेष अदालत में ED ने 52 किलो सोने के मामले में जेल में बंद परिवहन विभाग के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा उसके सहयोगी शरद जायसवाल, मां और पत्नी समेत 12 अन्य सहयोगियों के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया है। ये चालान सचिन कुमार घोष की अदालत में पेश किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
PM मोदी का MP दौरा: अमित शाह और नितिन गड़करी भी आएंगे प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले सभी मंत्रियों को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर धाम आएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 13 अप्रैल को और 17 अप्रैल को नीमच आएंगे. उनके मौजूदगी में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और दुग्ध संघ के बीच रवींद्र भवन में अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे. साथ ही प्रदेश में जारी सहकारिता गतिविधियों की समीक्षा भी की जाएगी. यहां पढ़ें पूरी खबर
भीषण गर्मी में दंपत्ति ने कलेक्टर कार्यालय तक लगाए लोट
तेज धूप, झुलसाती गर्मी और शरीर झुलसा देने वाला तापमान, लेकिन इन सबके बीच भी जब न्याय न मिले, तो इंसान क्या कुछ नहीं करता। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ऐसा ही एक दृश्य इंदौर कलेक्टर कार्यालय में देखने को मिला, जब एक दंपत्ति तपती दोपहर में जमीन पर लोटते हुए कार्यालय पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबर
नहीं रहे पद्मश्री राम सहाय पांडे
पद्मश्री राम सहाय पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। राम सहाय पांडे कुछ दिन से बीमार थे। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने दुनियाभर में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध राई नृत्य को अलग पहचान दिलाई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
कोर्ट में पेश हुआ फर्जी डॉक्टर, 13 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा
मध्य प्रदेश के दमोह में 8 मरीजों की मौत के जिम्मेदार फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी 13 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP के मजदूर को महाराष्ट्र IT ने भेजा 314 करोड़ से अधिक का नोटिस
मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले एक मजदूर को महाराष्ट्र आयकर विभाग ने 314 करोड़ से अधिक का नोटिस भेजा है। गरीब मजदूर को खुद नहीं पता कि यह उसके साथ क्या हुआ है ? फिलहाल पूरा परिवार सदमे में है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Gujarat Factory Blast: फरार चल रहा मुख्य ठेकेदार गिरफ्तार
गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में फरार चल रहे मुख्य ठेकेदार हरीश रामचंद्र मेघनानी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ठेकेदार घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी पलटी
मध्य प्रदेश के मुरैना में डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी पलट गई। अधिकारी समेत ड्राइवर और असिस्टेंट इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। सभी को हल्की चोटें आई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पोरसा थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
गाय के साथ अननेचुरल सेक्स
ध्य प्रदेश के इंदौर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए गाय को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बेजुबान जानवर के साथ की गई घिनौनी और शर्मनाक हरकत वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल में एक 17 साल की नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि, किशोरी सहित परिजनों को पता ही नहीं चला। जब किशोरी के पेट में दर्द उठा और उसे अस्पताल लाया गया तो गैलरी में ही उसका प्रसव हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
माधव नेशनल पार्क में आया नन्हा मेहमान
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व (Madhav National Park in Shivpuri) में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। यहां वन परिक्षेत्र पूर्व में एक हथिनी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म (Elephant Gave Birth to a Healthy Baby) दिया है। जिसके बाद अब माधव टाइगर रिजर्व (Madhav Tiger Reserve) में हाथियों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। पर्यटकों के साथ-साथ माधव टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
एमपी सरकार ने ITBP को दी जमीन
मध्य प्रदेश सरकार ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) को जमीन दे दी है। यह जमीन शिवपुरी जिले में मिली है। जहां आईटीबीपी सरकारी जमीन पर 15 सालों तक फायरिंग कर सकेगा। गृह मंत्रालय के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया हैं। फायरिंग रेंज के भीतर इंसान से लेकर जानवरों की मृत्यु को लेकर कमांडिंग अफसर की जिम्मेदारी होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H