MADHYA PRADESH में चार लाख अधिकारी कर्मचारियों का प्रमोशन फाइनल, पढ़िए Bhopal Samachar


मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव ने लगभग चार लाख अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रमोशन फाइनल कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रमोशन रोक दिए गए थे। 

Promotion of four lakh government officers and employees in MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि गत 8 वर्ष से पदोन्नति की रुकावट चली आ रही थी जो अब समाप्त होगी। 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पदोन्नति के संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से 12 से अधिक बैठकों में विचार विमर्श किया गया। मंत्रीगण से भी चर्चा  की गई और पदोन्नति का रास्ता राज्य शासन द्वारा तलाशा गया है। राज्य शासन ने अनुभव किया कि पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि शीघ्र ही कैबिनेट बैठक में इस  संबंध में निर्णय होगा और यह सुखद समाचार सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शीघ्र प्राप्त होगा। मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।

कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *