MP Promotion: अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पदोन्नति का तोहफा, CM डॉ. मोहन ने दिया बड़ा बयान


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। MP Promotion: मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है। जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रदेश में प्रमोशन हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इसकी जानकारी दी है।

पुलिस की तरह जांच एजेंसी को भी PHQ को बताना होगा गिरफ्तारीः लोकायुक्त EOW सहित जांच एजेंसियों पर लागू होगा नया नियम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।”

Amarnath Yatra 2025: एमपी में इस दिन से शुरू होगा पंजीयन, ये लोग नहीं कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा, यहां करें रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए। मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। सीएम ने सभी शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *