निपटेंगे 50 प्रतिशत से अधिक कांग्रेस जिला अध्यक्ष! इन पर गिरेगी गाज, अहमदाबाद राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद हो सकती है घोषणा
सुधीर दंडोतिया, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक कांग्रेस जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता हैं। बताया जा रहा है कि कमजोर प्रदर्शन वाले जिला अध्यक्षों को हटाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। विधानसभा-लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अब जिला स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा जिला अध्यक्षों को पद से हटाया जा सकता है। प्रदेश में कई जिलाध्यक्ष सालों से पद पर टिके हैं और उनके क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जिसके चलते उन्हें हटाने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक खत्म: हर 3 महीने में करें वोटर लिस्ट की जांच, AICC को भेजनी होगी कामकाज की रिपोर्ट, आलाकमान ने दिए ये निर्देश
अहमदाबाद राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद होगा ऐलान
आपको बता दें कि 8-9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इस अधिवेशन के बाद ही इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सूची लगभग फाइनल कर ली गई है। इसमें युवा, सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: दमोह घटना के बाद सरकार एक्शन मेंः फर्जी डॉक्टरों को ढूंढने चलेगा अभियान, इधर कांग्रेस ने डॉ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की, मृतकों के परिजन को 1-1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए
3 अप्रैल को दिल्ली में हुई थी बैठक
गौरतलब है कि हाल ही में तीन अप्रैल को दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक हुई थी। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष के ताकतों को बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। पार्टी ने निर्देशित किया था कि साल 2025 को संगठन पर्व की तरह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना है। सेक्टर मंडलम और बूथ को मजबूत करने पर फोकस करना है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H