6 अप्रैल महाकाल आरती: बाबा महाकालेश्वर का रामनवमी के अवसर पर दिव्य श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए भगवान के दर्शन
उज्जैन। Mahakal Basma Aarti: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रविवार को सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।
श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी गुलाब के फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।
अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H