BHOPAL NEWS – कॉलेज स्टूडेंट्स ने कलियासोत से प्लास्टिक कचरा साफ किया
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की कलियासोत इलाके में कुछ शरारती कॉलेज स्टूडेंट्स द्वारा कचरा फैलाया जाता है और आज कुछ सभ्य कॉलेज स्टूडेंट्स द्वारा इसी कलियासोत इलाके में फैला हुआ प्लास्टिक का कचरा साफ किया गया। मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग और भोपाल नगर निगम द्वारा उन्हें संसाधन उपलब्ध करवाए गए थे।
कलियासोत, भोपाल का ऑक्सीजन बेल्ट है
भोपाल नगर निगम एवं वन विभाग ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलियासोत इलाके को पॉलीथीन से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शहर के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों को इस अभियान में श्रमदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। नगर निगम के कर्मचारी और वन विभाग का फ्रंटलाइन स्टाफ भी इस अभियान में सक्रिय है। यह कदम शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और भोपाल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उप वन मंडलाधिकारी श्री धीरज सिंह चौहान के अनुसार कलियासोत डैम क्षेत्र एक बाघ भ्रमण क्षेत्र है। यह इलाका प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है। स्थानीय लोग इसे भोपाल की ऑक्सीजन बेल्ट कहते हैं। यह अभियान क्षेत्र के इकोसिस्टम और शहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगा।
अभियान में नगर निगम अपर आयुक्त श्री देवेंद्र चौहान, बीएनएस कॉलेज के डायरेक्टर श्री विपिन धोटे, उप वन मंडलाधिकारी श्री धीरज सिंह चौहान और वन परिक्षेत्राधिकारी श्री शिवपाल पिपर्दे सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे। विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।