भगवान श्री राम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट: जबलपुर जॉय स्कूल संचालक अखिलेश मेबन केरल से गिरफ्तार
कुमार इंदर, जबलपुर। भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला अखिलेश मेबन को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अखिलेश मेबन शहर की जानी मानी जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का संचालक है। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी अखिलेश मेबन ने एक दोस्त से फोन पर संपर्क करने पर लोकेशन ट्रेस हुई थी। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर जबलपुर पुलिस ने केरल पुलिस से संपर्क किया। जबलपुर पुलिस आरोपी अखिलेश मेबन को केरल से जबलपुर लेकर रवाना हो गई है। आरोपी मेबन अपने रसूख के दम पर फरारी काटने में माहिर है।
साहब मैं भूत नहीं उमा हूं…: खुद को जिंदा साबित करने अधिकारियों के चक्कर लगा रही विधवा महिला
दरअसल बीते दिनों अपने व्हाट्स एप स्टेटस पर हिंदुओं और प्रभु श्री राम को लेकर अपशब्द लिखे थे। जॉय स्कूल के मालिक अखिलेश मेबन ने अपने स्टेटस पर लिखा था – Bloody Hindu Ram ke bastard children,। जॉय स्कूल के मालिक के द्वारा व्हाट्सएप पर लगाए गए स्टेटस को लेकर आक्रोश भड़का था। गिरफ्तारी को लेकर संत समाज, हिन्दू संगठन से लेकर कई संगठनों ने सड़कों पर उतरकर पुलिस को ज्ञापन दिया था। हिंदू संगठनों ने स्कूल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H