पूर्व सरपंच की हत्या और डकैती मामलाः 8 टीम, हजारों कॉल रिकॉर्ड, 2 प्रदेश और 5 जिले में चलाया ऑपरेशन, 21 महीने बाद हुआ अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश


शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पूर्व सरपंच की हत्या और डकैती मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस 8 टीम, हजारों कॉल रिकॉर्ड, 2 प्रदेश और 5 जिले में ऑपरेशन चलाया तब अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश हुआ। तकरीबन 21 महीने बाद मृतक बुजुर्ग पूर्व सरपंच को न्याय मिला है।

दरअसल जिले के सारंगपुर तहसील के ग्राम काचरिया पुरोहित के निवासी पूर्व सरपंच की घर में सोते समय हत्या कर और पत्नी को गंभीर घायल करने के बाद 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी, 10 लाख नगदी सहित सहित दो लाइसेंसी बंदूक डकैत ले उड़े थे। इस घटना के बाद आईजी डीआईजी मोके पर पहुंचे थे। राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने 21 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद मामले का पर्दाफाश कर दिया। डकैटी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित करनी सेना ने बड़ा आंदोलन किया था। मुख्य आरोपी अपनी बहन के यहां किठोर आया जाया करता था। आरोपी को पता था कि पूर्व सरपंच लोगों को पैसे ब्याज पर देता है और रकम गिरवी रखने काम करता है जिसकी आरोपी द्वारा रेकी की गई थी। वारदात को 7 पुरुष सहित 1 महिला ने अंजाम दिया था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *