कुएं में समा गई जिंदगियां: खंडवा में गणगौर विसर्जन के लिए सफाई करने उतरे थे ग्रामीण, 5 की मौत, जहरीली गैस बनने से हादसा!
इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां कुएं की सफाई के दौरान 8 लोग दलदल में फंस गए। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी गणगौर माता के विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। फिलहाल अन्य लोगों का रेस्क्यू जारी है। यह पूरी घटना छैगांवमाखन के कुंडावत गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, गणगौर माता के विसर्जन के लिए कुंडावत गांव के ग्रामीण पुराने कुएं की सफाई करने उतरे थे। इस दौरान एक एक कर 8 लोग दलदल में फंस गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की खबर मिलते ही पंधाना थाना और छैगांवमाखान थाना पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। वहीं कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज राय, एसडीएम बजरंग बहादूर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: खंडवा में बड़ा हादसा: कुएं के दलदल में फंसे 5 लोग, विसर्जन के लिए सफाई करने उतरे थे ग्रामीण, रेस्क्यू जारी…
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
प्रशासनिक टीम ने दलदल में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि कुएं में दलदल और कचरा होने से जहरीली गैस से यह हादसा हुआ है। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। खंडवा से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद है। कुएं में गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी डाला जा रहा हैं। मौके पर क्रेन, एंबुलेंस सहित प्रशासन की टीम मोर्चा संभाल चुकी है।
पांच लोगों के शव बरामद, अन्य की तलाश जारी- SP मनोज कुमार
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि SDRF और ग्रामीणों की मदद से पांच लोगों के शव बरामद किए गए है। बाकी अन्य तीन लोगों का रेस्क्यू जारी है। वहीं उन्होंने बताया कि तीन लोग गणगौर माता के विसर्जन के लिए कुएं की साफ सफाई करने के लिए उतरे थे। संभवत: उन्हें बचाने के लिए पांच लोग कुएं में उतरे और सभी लोग डूब गए।
ये भी पढ़ें: जिला अस्पताल है या दलालों का अड्डा? पैसों का लालच देकर किशोर से किया ब्लड का सौदा, फिर खून निकालने के बाद जो हुआ…
कलेक्टर ने कही ये बात
खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि कुंडावत गांव में एक बावड़ी में सफाई के लिए लोग अंदर उतरे थे। प्रथम दृष्टता ऐसा लगता है कि कुएं में गैस का निर्माण हुआ था। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। उनका रेस्क्यू करने उतरे अन्य लोग भी डूब गए। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं। शव का रेस्क्यू किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पतालों में व्यवस्था लगाई गई है कि इनकी शिनाख्त कर के पोस्टमार्टम किया जाए।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H