गुजरात पटाखा फैक्ट्री ब्लास्टः MP के मृत 8 मजदूरों की डेड बॉडी गांव पहुंची को माहौल हुआ गमगीन, नेमावर घाट में प्रशासन ने कराया एकसाथ अंतिम संस्कार


देवास/हरदा। गुजरात के पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मध्यप्रदेश के देवास और हरदा जिले के मृत लोगों का शव उनके गृह ग्राम लाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी का एकसाथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा डेड बॉडी गुजरात से लाने से लेकर उनके गांव में अंतिम संस्कार तक की व्यवस्था कराई गई है।।

दरअसल देवास जिले संदलपुर और ग्राम हंडिया के 8 लोगों का शव आज सुबह नेमावर घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया है। शव के पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजन जोर जोर से रोने लगे। मृतकों को देखने की जिद पर अड़े थे। प्रशासन द्वारा परिजनों को मृतकों के सिर्फ चेहरे दिखाए गए। वहीं सभी शवों को सीधे नदी घाट पर ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद थे। देवास कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्था की गई है।

बता दें कि दो दिन पहले गुजरात में बनासकांठा जिले के डीसा औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। फैक्ट्री में आग लगने के बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए। विस्फोट की वजह से फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए। हादसे के वक्त करीब 20 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे। बताया गया कि बॉयलर में आग लगने की वजह से यह ब्लास्ट हुआ है। वहीं सभी मृतक मध्यप्रदेश के रहने वाले थे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *