‘झगड़ा नाथरा कुप्रथा’ में बर्बाद हुआ किसान: तलाक के पैसे दिए बिना प्रेमी संग भागी पत्नी, गुस्साए पति ने फसल में लगाई आग
शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में रखी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों ने गांव में शादी के झगड़े के चलते आगजनी की आशंका जताई है।
क्या है मामला
पूरा मामला खिलचीपुर थाना क्षेत्र का है। जहां कुछ दिनों पहले ही युवक और युवती ने घर से भाग कर शादी की। जानकारी के अनुसार, युवती की बचपन में ही शादी कर दी गई थी। लेकिन युवती को एक युवक से प्रेम हो गया। इसके चलते उसने अब घर से भाग कर प्रेमी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। वहीं अब झगड़ा नाथरा कुप्रथा के चलते किसान की 8 से 10 बीघा की फसल में आरोपी पति ने आग लगा दी।
घटना में किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। मेहनत से लगाई गई फसल मिनटों में राख हो गई। जिससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। आरोपी ने घटना को रात के अंधेरे में अंजाम दिया। पुलिस ने एफआईआर के लिए थाने बुलाया लेकिन कोई थाने नहीं पहुंचा।
क्या है झगड़ा नाथरा’ प्रथा
झगड़ा नाथरा प्रथा में नारी का बाल विवाह कराया जाता है। इसके बाद लड़की का शारीरिक शोषण कर उसे छोड़ दिया जाता है। लेकिन फिर भी पति लड़की को तलाक नहीं देता है। इसके लिए लड़की के पिता को ससुराल वालों को मोटी रकम देनी होती है। फिर ही तलक मिलता है।
इतना ही नहीं नारी को बेचने के लिए पंचायत बैठती है। इस पंचायत में उसकी बोली लगती है। जिसमें जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है, नारी उसके हवाले कर दी जागी है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस बोली में लड़की के पिता और पति दोनों मौजूद होते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H