सेंट्रल जेल में कैदी की मौत: 15 दिन की पैरोल पर आया था बाहर, 4-5 दिन पहले ही लौटा था वापस


अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश की सतना सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। चार-पांच दिन पहले ही जेल में वापस लौटा था। मृतक कैदी एडी एक्ट में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

सतना सेंट्रल जेल में एडी एक्ट में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुन्ना मवासी (64) की मौत हो गई। बताया गया कि जेल में मुन्ना की अचानक सांस फूलने लगी। जिसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक थरपहाड़ थाना नयागांव जिला सतना का निवासी था।

ये भी पढ़ें: Naxal Encounter In MP: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को किया ढेर, मौके से कई हथियार बरामद  

जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा ने बताया कि 2016 में दंडित मुन्ना मवासी जो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। मुन्ना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 307 और 364 एडी एक्ट में बंदी था। 27 मार्च को ही पैरोल से वापस आया था, तभी से ही उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें: मां और दो साल के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, तीन साल पहले हुई थी शादी 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *