Banaskantha Firecracker Factory Fire: MP के 18 मजदूरों की मौत, खातेगांव में एक साथ उठेगी 10 अर्थी, चार पैसे कमाने गए थे मजदूर


हर्षित तिवारी, खातेगांव। गुजरात (Gujarat) के बनासकांठा जिले (Banaskantha) के डीसा में मंगलवार सुबह 8:00 बजे पटाखा फैक्ट्री में भयानक आग (Terrible fire in firecracker factory) लगने से MP के 18 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले (Dewas District) में स्थित खातेगांव (Khategaon) के रहने वाले 10 मजदूर भी शामिल हैं। घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है।

MP Weather Update: प्रदेश के 24 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, दिन और रात के तापमान में आई गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम   

जानकारी के अनुसार, घटना के समय मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे। तभी अचानक फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। इसमें बाद आग लग गई। विस्फोट उतना भयानक था कि कई मजदूरों के अंग कई मीटर दूर तक बिखर गए। घटना में खातेगांव के संदलपुर के निवासी 10 मजदूर दर्दनाक मौत हो गई। इसमें 5 साल से लेकर 11 साल तक के 4 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। परिवार सहित पूरे गांव में मौत का मातम छाया हुआ है।

देवास जिला प्रशासन मंगलवार को ही बनासकांठा (गुजरात) के लिए रवाना हो गया था। प्रशासन की टीम आज सुबह पहुंच सकती है। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। वहीं पीड़ित मृतको के परिजनों से मंगलवार रात को खातेगांव विधायक आशीष भी मिलने पहुंचे। जिन्होंने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

MP Morning News: सौरभ शर्मा समेत साथियों को मिली जमानत मामले में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, नए लोगो को पार्टी से जोड़ने की कला सीखेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

विधायक ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से फोन पर बात की। इसी बीच जिला प्रशासन से भी स्थिति की जानकारी ली। मृतक 10 मजदूरों के शव आज शाम उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विधायक और जिला प्रशासन सभी इस मामले में जुड़े हुए हैं। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *