Eid-ul-Fitr 2025: चांद के दीदार के बाद MP में ईद-उल-फितर का जश्न, ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस


Eid ul Fitr Special: मध्य प्रदेश में ईद का उल्लास छाया हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह सबसे पहले ईदगाह में सामूहिक नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। एक महीने तक रमजान के पाक महीने में अल्लाह की इबादत करते हुए आज ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

बुरहानपुर में एक लाख से अधिक लोगों ने अदा की नमाज

दीपक सोहले, बुरहानपुर। बुरहानपुर ईदगाह में करीब एक लाख से अधिक मुस्लिम भाईयों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहा और ईदगाह से एक किलोमीटर तक मुस्लिम भाईयों ने सड़कों पर ही नमाज अदा की। ईमाम साहब ने नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाईयों और पूरे प्रदेश के लोगों के लिए शांति की दुआएं मांगी। सुबह से ही लोगों का ईदगाह की ओर जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। ईदगाह में पेश ईमाम साहब ने ईद की नमाज का नेतृत्व किया।

विदिशा में ईद उल फितर के मौके पर विशेष नमाज अदा

विदिशा। एक महीने तक रमजान के पाक महीने में अल्लाह की इबादत करते हुए आज ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की सभी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर विशेष नमाज अदा की गई। मुख्य आयोजन विवेकानंद चौराहा स्थित ईदगाह पर किया गया। जहां शहर का जी सैयद अली ने मुस्लिम धर्म और लंबियों को ईद की नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद देश दुनिया में अमन शांति के लिए दुआ की गई। इसके बाद विवेकानंद चौराहे पर शहर के गण्यमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने मुस्लिम धर्माबलंबियों को ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने बताया कि विदिशा शहर की फिजा हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि नवरात्रि के त्योहारों के साथ ईद के मौके पर पूरे शहर और जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था की तमाम इंतजाम किए गए हैं।

अंचल की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की

सतीश दुबे, डबरा। देश भर के साथ ही डबरा अंचल की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ इबादत में झुके और देश में अमन, चैन और शांति की दुआ मांगी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे डबरा स्थित जामा मस्जिद पर पहुंचे और मुस्लिम समुदाय को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गले मिलकर सभी को त्योहार की खुशी साझा की। इसी तरह पिछोर कस्बे सहित भितरवार क्षेत्र में भी ईद की नमाज अदा की गई।

चैत्र नवरात्रि 2025ः बाल ब्रह्मचारी ने बबलीगढ़ धाम में ली 72 घंटे की समाधि, यहां स्वयं-भू हनुमान जी हैं निराजमान

बता दें कि रमजान के पवित्र महीने के पूरा होने के बाद चांद दिखते ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी ने मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। जामा मस्जिद के शहर काजी अहमद अली बकाई ने बताया कि, रमजान के पवित्र महीने के बाद जो पहला दिन आता है, उसे हम ईद का दिन कहते हैं।

धार में शांति और सौहार्द्र की मांगी दुआ

रेणु अग्रवाल, धार। आज धार में लाट मस्जिद स्थित परिसर में मुस्लिम कौम के लोगों ने ईद-उल- फितर की नमाज अदा कर ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति और सौहार्द्र से त्यौहार मनाया जाए इसके लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। एडीएम अश्विन रावत, एसडीएम रोशनी पाटीदार, एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग, नगर पालिका का अमला और पुलिस व प्रशासनिक के अधिकारी मौजूद रहे। सारी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहे ताकि शांतिपूर्ण ईद की नमाज व त्यौहार मनाया जा सके इसके लिए धार शहर में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

नव संवत्सर 2025 पर श्री 24 अवतार मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठः विधायक ने पत्नी के साथ लिया भाग, हजारों भक्तों ने किया पाठ

शहर काजी वकार सादिक ने जिले के वासियों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही देश व धार शहर में शांति और सौहार्द्र का वातावरण बना रहे ऐसी दुआ मांगी गई। इस दौरान उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि, जकात एक अहम पहलू है जो हमारी मुस्लिम उम्माह की गरीबी दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वर्तमान में केवल लगभग 2 लाख लोग ही जकात अदा करते हैं, जबकि हमारी कुल जनसंख्या 20 करोड़ है। अगर हम सब मिलकर अपनी जकात को सही ढंग से अदा करें और इसे एकत्रित करके एक मजबूत फंड बनाएं, तो यह गरीबों की मदद करने के साथ-साथ हमारे देश के विकास में भी सहायक साबित हो सकता है।

ग्वालियर में भी मनाया गया ईद-उल-फितर

कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। पूरे देश की तरह ग्वालियर में भी ईद-उल-फितर मनाया गया। इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों मे स्थित ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों पर ईद-उल-फितर की विशेष नमाज अदा की गई। खास कर शहर के जामा मस्जिद मुरार, शाही जामा मस्जिद चोक बाजार ग्वालियर, ईदगाह मुरार, मस्जिद उस्मानिय मस्जिद गेंडेवाली सडक, सहित मोती मस्जिद पर ईद-उल-फितर की विशेष नमाज अदा की गई। जैसे ही नमाज खत्म हुई सभी ने एकदूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *