MP Morning News: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, देवी मंदिरों में शक्ति की उपासना, कल से महंगी हो जाएगी बिजली, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की आज की व्यथताएं, ईद की अदा की जाएगी नमाज 


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है, देवी मंदिरों में शक्ति की उपासना की जा रही है। पूरा प्रदेश मां की आराधना में डूबा हुआ है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट रूप की आराधना करने का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को देवी दुर्गा का द्वितीय रूप माना जाता है। मंदिरों में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। 

MP में कल से महंगी हो जाएगी बिजली

मध्य प्रदेश में कल से बिजली महंगी हो जाएगी। मौजूदा बिजली की दर में 3.46 प्रतिशत बढ़ोतरी की जा रही है। नई दरें1अप्रैल से लागू होंगी। बिजली कंपनियों ने औसत 7.52 प्रतिशत बिजली की दर बढ़ाने की मांग की थी। निम्न दाब उपभोक्ता और मौसमी उच्च दाब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इनका न्यूनतम प्रभार खत्म हो जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को मीटरिंग प्रभार भी नहीं देना होगा। स्मार्ट मीटर वालों को सोलर अवधि के दौरान ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की आज की व्यथताएं

मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 9 बजे- उज्जैन, 11.45 बजे उज्जैन से भोपाल रवाना होंगे। 12.20 बजे भोपाल आगमन होगा। 
दोपहर 12.40 बजे, बैठक नवीन परिवहन सेवा के संबंध में, 3:15 बजे महेश्वर पहुंचेगे। महेश्वर में देवी अहिल्या बाई होल्कर के त्रि-शताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर सीएम कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:30 बजे देवी अहिल्या किले पर आगमन होगा, एवं मां अहिल्या को पुष्प अर्पण “राष्ट्रसमर्था-देवी अहिल्या की पुण्यगाथा” नाटय मंचन कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री रात 8 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। 

भोपाल में ईद की नमाज की टाइमिंग

  • ईदगाह में सुबह 7:30 बजे  ईद की नमाज
  • जामा मस्जिद में सुबह 7.45 बजे
  • ताजुल मसाजिद में सुबह 8 बजे
  • मोती मस्जिद में सुबह 8.15 बजे
  • जामा मस्जिद (पिपलानी) में सुबह 7.45 बजे
  • मस्जिद स्वालेहीन (गोविंदपूरा) में सुबह 8.15 बजे
  • बरखेड़ा मस्जिद में सुबह 8 बजे
  • हबीबगंज मस्जिद में सुबह 8.15 बजे
  • निजामुद्दीन मस्जिद में सुबह 8 बजे
  • प्रेस कॉम्प्लेक्स मस्जिद में सुबह 9 बजे
  • हज हाउस मस्जिद में सुबह 8 बजे ईद की नमाज

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *