नर्सिंग छात्रा से जीजा-साले ने किया दुष्कर्म: प्रेग्नेंट हुई तो करा दिया गर्भपात, अबॉर्शन कराने वाले डॉक्टर दंपति समेत 7 पर FIR 


कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। इतना नहीं युवक लगातार छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। जब नर्सिंग छात्रा गर्भवती हो गई तो छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया। जिस पर आरोपी के जीजा ने छात्रा को बातचीत के बहाने बुलाकर जीजा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसका गर्भपात करा दिया। पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। साथ ही न्याय की गुहार के लिए कोर्ट में याचिका भी लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद गर्भपात कराने वाले डॉक्टर दंपति समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 

यूपी के झांसी की रहने वाली है पीड़िता

उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली पीड़िता मुरैना के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती सबलगढ़ के रहने वाले पुष्पेंद्र रावत से हुई। चार महीने पहले पुष्पेंद्र उसे चार शहर का नाका स्थित अपने रिश्तेदार के घर लेकर गया था। जहां उसने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

युवक के जीजा ने दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात

करीब डेढ़ महीने पहले पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती है। जिसके बाद उसने पुष्पेंद्र को बताया और शादी के लिए कहा। पुष्पेंद्र ने अपने जीजा पान सिंह को सारी बात बताई और मदद मांगी। जिसके बाद जीजा पान सिंह ने छात्रा को बातचीत के बहाने मुरैना के जौरा बुलाया। जहां आरोपी युवक के जीजा ने भी छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं, बल्कि पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया। गर्भपात के बाद आरोपी पुष्पेंद्र शादी के मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की हैं।

वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी जीजा साले के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। इसके अलावा नर्सिंग छात्रा ने न्याय के लिए कोर्ट में एक याचिका भी लगाई। जहां कोर्ट के आदेश पर गर्भपात कराने वाले सबलगढ़ के डॉक्टर दंपति BMO डॉ राजेश शर्मा और पत्नी डॉ मनु शर्मा सहित सात पर केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *