महाकाल के दर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन: भगवान महाकालेश्वर के किए दर्शन, उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा भी की


उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भगवान महाकाल के दर्शन किया। उन्होंने संध्या आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की। इस दौरान वे भक्ति में लीन दिखाई दिए। मंदिर समिति ने सीएस अनुराग जैन का स्वागत भी किया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर उन्होंने सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा भी की।

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन गुरुवार को उज्जैन दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल की संध्या आरती में सम्मिलित हुए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अनुराग जैन का स्वागत और सत्कार किया गया।

ये भी पढ़ें: 28 मार्च महाकाल आरती: भगवान महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार दोपहर सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय सभागृह में सिंहस्थ के प्रगतिरत कार्यों और सिंहस्थ कार्य योजना की समीक्षा की। अनुराग जैन ने सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि सभी विभाग निविदा स्वीकृत होने के 24 घंटे में एलओए जारी करें और निविदा के कार्य में भी तेजी लाए। मुख्य सचिव ने जल संसाधन विभाग के शिप्रा घाट निर्माण के निविदा कार्य में देरी होने के कारणों की जांच करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें: सीएम डॉ मोहन का बड़ा ऐलान: सरकार बनाएगी स्पेस पॉलिसी, MP में ISRO के केंद्र के लिए किए जाएंगे प्रयास

निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

सीएस अनुराग जैन ने उज्जैन में मां क्षिप्रा को स्वच्छ, अविरल और प्रवहमान बनाने के लिए निर्माणाधीन सिलारखेड़ी डेम और कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना के छायन में सेगमेंट बिछाने के कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *