सीएम डॉ मोहन का बड़ा ऐलान: सरकार बनाएगी स्पेस पॉलिसी, MP में ISRO के केंद्र के लिए किए जाएंगे प्रयास


सुधीर दंडोतिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि स्पेस पॉलिसी के निर्माण और प्रदेश में इसरो के केंद्र के लिए प्रयास होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की विजनरी नीति का ही परिणाम है कि भारत डिफेंस और अंतरिक्ष के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में हो रहे राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन/विज्ञान उत्सव और चालीसवें मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का समत्व भवन से वर्चुअल रूप से शुभारंभ करते हुए यह बात कही। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही स्पेस पॉलिसी बनाएगी। प्रदेश में इसरो के केंद्र की शुरुआत के लिए भी मंथन प्रारंभ किया गया है। हाल ही में जीआईएस के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर केंद्रित 4 नीतियों को लागू करने की पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का जल संरक्षण अभियान MP में बनेगा जन आंदोलन, तीन माह चलेगा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’, तैयार किए जाएंगे 1 लाख जलदूत

उन्होंने कहा कि प्रकृति के अनेक रहस्य सुलझाने की क्षमता विज्ञान में हैं। आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग से अनेक क्षेत्रों में बड़े परिवर्तन हो रहे हैं। फार्मिंग से लेकर फायनेंस तक मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर मेडिसिन तक और एजुकेशन से लेकर कम्यूनिकेशन तक प्रत्येक क्षेत्र के स्वरूप में बदलाव हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गत एक दशक में भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तीव्र प्रगति की है। राष्ट्र में एक नई ऊर्जा और शक्ति का संचार हुआ है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में 1369 जोड़ों ने लिए सात फेरे, CM ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद, मांदल की थाप पर थिरकते नजर आए डॉ. मोहन यादव

सीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की विजनरी नीति का ही परिणाम है कि भारत डिफेंस और अंतरिक्ष के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत इस क्षेत्र में गलोबल लीडर बन रहा है। मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान का उपयोग बढ़ाया जाएगा। प्रदेश को टेक्नालॉजी और इनोवेशन हब बनाया जाएगा। हाल ही में इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट अर्थात स्पैडेक्स सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग करते हुए इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक समाज और विज्ञान प्रौद्योगिकी से जुड़े संस्थानों के सहयोग से मध्यप्रदेश में इसरो की तरह एक केंद्र के विकास पर भी विचार किया जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *