लेफ्टिनेंट कर्नल पर दुष्कर्म का मामला दर्जः शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से किया रेप, उत्तराखंड में पदस्थ है शादीशुदा आरोपी वरुण प्रताप

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लेफ्टिनेंट कर्नल पर एक महिला कांस्टेबल से रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक जांच एजेंसी में कार्यरत महिला कांस्टेबल की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। महिला कांस्टेबल ने लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी अफसर वरुण प्रताप उत्तराखंड में पदस्थ है।
28 मार्च महाकाल आरती: भगवान महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
पीड़िता ने 13 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा है। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। शादी के इनकार के बाद पीड़ित ने पता लगाया तो आरोपी वरुण प्रताप पहले से शादीशुदा निकला। 13 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। आरोपी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताया गया जो वर्तमान में एएससी बटालियन हल्द्वानी उत्तराखंड में पदस्थ है। शाहजहानाबाद आर्मी कैंटीन में खरीददारी के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस टीम पर पथरावः वारंटी को पकड़ने गई जवानों पर बदमाशों ने बोला हमला, दो पुलिसकर्मी घायल,

MP Weather Update Today: तपने लगा प्रदेश, मार्च में ही गर्मी से हाल बेहाल, पारा 41 डिग्री के पार,
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H