CM डॉ. मोहन को गुड़ी पड़वा पर मिलेगा बड़ा सम्मान: राष्ट्रपति सौंपेंगी D.Litt की मानद उपाधि, इंदिरा गांधी और महामंडलेश्वर को मिल चुका है सम्मान


शिखिल ब्यौहार, भोपाल। CM Dr. Mohan D.Litt Degree: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) को डी.लिट (D.Litt) की उपाधि (Degree) मिलने जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) पर्व पर उन्हें मानद उपाधि से सम्मानित करेंगी। 

इस राज्य में MLA की मौज: घर-गाड़ी खरीदने के लिए सरकार देगी 50 लाख तक का लोन, कर्ज चुकाने मिलेगा इतने साल का समय

इंदिरा गांधी और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद को भी मिल चुकी है उपाधि

गुड़ी पड़वा पर विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मानद उपाधि सौंपेंगी। सीएम के साथ गुजरात के पद्म भूषण कमलेश डी पटेल को भी इससे सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद को यह उपाधि मिल चुकी है।

कब चुना जाएगा एमपी बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष ? केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आया बयान, जानें क्या कुछ कहा

क्या है डी. लिट?

बता दें कि डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स (डी. लिट.) एक शैक्षणिक उपाधि है। यह एक उच्च डॉक्टरेट है। इसे विश्वविद्यालय की ओर से किसी व्यक्ति को विशेष क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। 

MP की सड़कों पर ऊर्जा मंत्री ने दौड़ाई साइकिल: मंडी पहुंचकर घर के लिए खरीदी सब्जी, युवाओं के साथ क्रिकेट भी खेला

किस क्षेत्र में मिलती है यह उपाधि?

किसी भी विषय में असाधारण शोध और योगदान के लिए
साहित्य, शिक्षा, विज्ञान या सामाजिक कार्य में योगदान के लिए
व्यवसाय, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, डिजाइन, रचनात्मक कला और अन्य संबंधित क्षेत्रों में
किसी व्यक्ति के काम का व्यापक और स्थायी प्रभाव रहा हो
किसी व्यक्ति के शोध कार्य की विशेषता या तो तथ्यों की खोज या तथ्यों या सिद्धांतों की व्याख्या के प्रति नए दृष्टिकोण या एक नया सिद्धांत/परिकल्पना तैयार करना हो
किसी व्यक्ति के मूल सोच, आलोचनात्मक जांच और ठोस निर्णय के लिए उसकी क्षमता को दर्शाना हो

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *