Shaheed Diwas 2025: CM डॉ. मोहन ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- आजादी के मतवालों ने देश के लिए दिया बलिदान


भोपाल। Shaheed Diwas 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज (रविवार) को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस (23 मार्च) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान देश की आत्मा में बसा हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विक्रमोत्सव का शुभारंभ: CM डॉ. मोहन ने दिया निमंत्रण, GIS में मार्गदर्शन के लिए गृहमंत्री का किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि “मां भारती के इन महान सपूतों ने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। उनका त्याग और वीरता हम सभी के लिए आदर्श है। हमें उनके सपनों के अनुरूप भारत को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा।” सीएम ने युवाओं से भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के महान आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन वीर शहीदों की शहादत हमेशा याद की जाएगी और देश उनके सपनों को साकार करने के लिए सतत प्रयास करता रहेगा। 

उमंग सिंघार की बढ़ी मुश्किलें: घरेलू हिंसा मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने भेजा नोटिस, पत्नी ने जताया जान का खतरा, कहा- कर चुके हैं 3 शादी

सीएम ने कहा, “आजादी के मतवालों ने देश के लिए बलिदान दिया। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु फांसी की शहादत देकर प्रेरणा बने। भारत हमेशा इन बातों को याद रखेगा। उन्होंने केवल प्रतीकात्मक रूप से घटना की थी, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई थी। लेकिन भारत की आजादी के प्रति ललक बताने और लोगों की जवानी में जोश भरते हुए शहादत दी है। जीवन बाहर वे हमारे आदर्श रहेंगे। हमारी शिक्षा नीति में भी शहादत का जिक्र किया गया है।”

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *