MP में महिला अपराधों को लेकर गरमाई सियासतः विधानसभा में हंगामे के बाद सड़क पर उतरी कांग्रेस, BJP बोली- महिला अपमान में उनके नेता सबसे आगे


शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला अपराधों को लेकर सियासत गरमा गई है। विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सड़क पर उतरी है। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस ने कहा महिलाओं पर अपराध और अत्याचार कम नहीं हो रहे हैं। सिलसिलेवार रूप से अभियान और आंदोलन चलाए जाएंगे। प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन होगा। इसी कड़ी में बेटी बचाओ पखवाड़ा की भी शुरुआत कांग्रेस करेगी।

दिग्विजय के भाई लक्ष्मण ने निकाला जातिवाद का जिन्नः एक्स पर लिखा- कास्टिज्म के कारण छात्र कर रहे आत्महत्या,

महिला कांग्रेस के आंदोलन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रदेश प्रवक्ता-अजय सिंह यादव ने कहा- अपराधों पर भी कांग्रेस राजनीति करती है। महिला शक्ति के अपमान में कांग्रेसी नेता सबसे आगे है। उन्होंने कहा- कांग्रेस प्रदर्शन नहीं बल्कि महिला शक्ति से माफी मांगे। अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। अपराधियों पर कार्रवाई लगातार हो रही है। अपराधों पर राजनीति करने वाली कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर जनता को गुमराह करना चाहती है। कांग्रेस अपना इतिहास देखें।

हत्या का लाइव वीडियोः दो भतीजों ने बुजुर्ग चाचा की लकड़ी से पीट- पीटकर हत्या कर दी, ये रही वजह

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *