यहां रात के अंधेरे में आती है ‘स्त्री’: घर के बाहर घंटी बजाकर बुलाती है बाहर, रहस्यमयी महिला से इलाके में दहशत, CCTV देख उड़ जाएंगे आपके होश


कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। Gwalior Stree: आप सभी ने राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री तो जरूर देखी होगी। जिसमें एक स्त्री गांव के मर्दों को गायब करती है। उसके खौफ से सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं। स्त्री का डर ऐसा था कि लोग शाम ढलते ही घर से बाहर निकलना छोड़ देते हैं। इसी से जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। 

BJP MLA के भतीजे ने मचाया आतंक, बीच सड़क युवक को बेदम पीटा, Video Viral

महिला को देख जानवर भी भागे

दरअसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजा मंडी इलाके में 20 मार्च की रात 1 बजे पहली बार एक महिला नजर आई। जिसने घरों की घंटियां बजाई और वहां से रफू चक्कर हो गई। इस दौरान उसे देखकर एक जानवर भी वहां से डर की वजह से भाग गया। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए। लेकिन जब बाद में CCTV फुटेज देखा तो उनके होश उड़ गए। 

‘दिग्विजय सिंह की सरकार में कितने डकैत सक्रिय थे?’ BJP के सवाल पर grok के जवाब ने मचाया बवाल, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ा संग्राम

चेहरा ढंक कर महोला ने बजाई घरों की घंटी

उन्होंने देखा कि सिर पर बड़ा सा दुपट्टा लेकर और चेहरे को ढक कर घूम रही थी। इस दौरान उसने एक के बाद कई घरों की घंटी  बजाई। जिसके बाद अंजान महिला का खौफ लोगों के मन मे बैठ गया है।

4 साल के मासूम की हत्या का मामला: आरोपी 12 साल की लड़की में पाए गए सिजोफ्रेनिया के लक्षण, भोपाल में होगी जांच और इलाज

महिलाओं ने बताया भूत-प्रेत

लोगों ने लल्लूराम डॉट कॉम की टीम से संदिग्ध महिला की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि महिला किसी बच्चा चोर गैंग का सदस्य होने के अलावा अन्य बड़ी वारदात को अंजाम भी दे सकती है। वहीं कुछ महिलाओं का कहना है कि जिस तरह महिला रात में घूम रही है, वह कोई भूत प्रेत भी हो सकती है। क्योंकि, उसको देखकर जानवर भी उठकर भागने मजबूर नजर आए है। यही वजह है कि लोग रात 10 बजे के बाद अपने घरों में कैद हो जाने मजबूर हो गए है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *