MP Morning News: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज, 32 हजार स्थायी कर्मचारियों की हड़ताल कल, CM डॉ. मोहन का इंदौर दौरा, बिहार महोत्सव में होंगे शामिल


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। 22 March MP Morning News: मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार को लेकर महिला कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास धरना दिया जाएगा। महिलाओं के प्रति अत्याचार और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस आज सड़क पर उतरेगी।

22 मार्च महाकाल आरती: बाबा महाकालेश्वर ने हनुमान स्वरूप में भक्तों को दिए दर्शन, यहां देखें LIVE आरती

32 हजार स्थायी कर्मचारियों की हड़ताल

मध्य प्रदेश के 32 हजार स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 23 मार्च को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के स्थाई कर्मचारी जुटेंगे। संगठनों ने सरकार को हड़ताल की लिखित जानकारी दी है।लगभग सभी विभागों के काम प्रभावित होंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले हड़ताल होगी। 32 हजार स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ, 28 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण और 55000 अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट का वेतन देने की मांग की जा रही है।

कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि आदेशों का लाभ अनियमित कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। बीते 9 सालों से सातवें वेतनमान लागू नहीं किया गया। आश्वासन के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया। 

ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटा, दो छात्रों की मौके पर मौत, मृतक में एक कांग्रेस नेता का बेटा 

सीएम मोहन यादव का इंदौर दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे। यहां वह बिहार के स्थापना दिवस पर आयोजित बिहार महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव बीजेपी ने आयोजित किया है। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे। बता दें कि देश में अलग-अलग शहरों में रह रहें बिहारियों को साधने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत इंदौर में यह आयोजन किया जा रहा है। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। जिसे देखते हुए बिहार के निवासियों को साधने के लिए बीजेपी इस तरह के आयोजन कर रही है। इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में किए जा रहे बिहार महोत्सव में 3 हजार से अधिक बिहारियों के शामिल होने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश और ओलों का दौर 

मध्य प्रदेश में बारिश और ओलों का दौर जारी है। दो दिन मौसम बदला रहेगा। दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं। मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *