Hindi News – अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे चार ग्रह मिले, पढ़िए क्या वहां हमारे जैसे इंसान भी रहते हैं
अंतरिक्ष में लगातार खोज करने वाले Astronomers ने हाल ही में एक ब्रेकिंग न्यूज़ है। उन्होंने बताया कि हमारे सौरमंडल के सबसे नजदीकी स्टार सिस्टम Barnard’s Star के चारों पृथ्वी के जैसे चार ग्रह परिक्रमा कर रहे हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा कर रही है। अब सवाल यह है कि, क्या वहां पर हमारे जैसे इंसान रहते हैं या फिर किसी दूसरे प्रकार के प्राणी। वहां पर जीवन है या नहीं है।
Very Large Telescope
अंतरिक्ष के वैज्ञानिकों की पहले स्टडी रिपोर्ट “द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स” में 11 मार्च को प्रकाशित हुई है। यह स्टडी रिपोर्ट एक नए विषय का प्रारंभ करती है। इसमें बताया गया है कि Barnard’s Star, जो हमारी पृथ्वी से मात्र छह प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। यह मूल रूप से एक Red Dwarf Star है। इस रिसर्च के लिए Very Large Telescope और MAROON-X का उपयोग किया गया है। यह अंतरिक्ष की जानकारी जुटाना के लिए एडवांस टेलीस्कोप और टेक्नोलॉजी है।
वैज्ञानिकों ने बताया है कि पृथ्वी जैसे चारों ग्रह अपने सूर्य के बेहद करीब से परिक्रमा कर रहे हैं। पृथ्वी अपने सूर्य की परिक्रमा 365 दिन में पूरी करती है। जबकि वहां सबसे नजदीक वाला ग्रह सिर्फ 3.1 दिन में अपनी परिक्रमा पूरी कर रहा है। दूसरा ग्रह 7 दिन में, तीसरा 13 दिन में और चौथा 17 दिन में परिक्रमा कर रहा है। इन चारों ग्रहण का द्रव्यमान पृथ्वी की तुलना में थोड़ा काम या थोड़ा ज्यादा है। यहां पर अधिकतम तापमान 125 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इसलिए वैज्ञानिकों का मानना है कि वहां पर हमारे जैसे इंसान तो बिल्कुल नहीं रहते होंगे, लेकिन जीवन का अस्तित्व नहीं, यह कह पाना मुश्किल है।
252 मिलियन वर्ष पहले जब पृथ्वी पर ऑक्सीजन लेवल हाई था, तब यहां डायनासोर और इसके जैसे विशालकाय प्राणी अस्तित्व में आए थे। पृथ्वी का तापमान और वातावरण बदल तो ज्यादातर डायनासोर समाप्त हो गए परंतु उड़ने वाली एक प्रजाति आज भी पृथ्वी पर जीवित है जैसे आप “मुर्गा” के रूप में जानते हैं। हां वही मुर्गा जो सूर्योदय से पहले बांग देता है और कुछ लोग शाम को चिकन बनाकर खा जाते हैं। इसके आधार पर हम मान सकते हैं कि वहां पर शायद कोई प्राणी होगा जो 125 डिग्री सेल्सियस में जीवित रहने की क्षमता रखता होगा। दुख की बात यह है कि इतने नजदीक होने के बाद भी हम उस पृथ्वी पर घूमने नहीं जा सकते।
वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि सन 2018 में जब पहली बार Barnard’s Star की खोज की गई थी तब उसके चारों ओर केवल एक पृथ्वी चक्कर लगा रही थी। अब वहां पर चार पृथ्वी दिखाई दे रही है। अभी यह समझना बाकी है कि, हमारी टेक्नोलॉजी एडवांस हो जाने के कारण ऐसा हुआ है या फिर कोई और बात है।
वैज्ञानिक इन चारों पृथ्वी का Extremely Large Telescope के माध्यम से अध्ययन करना चाहते हैं। वैज्ञानिक उनके वायुमंडल के बारे में और अधिक पता लगाना चाहते हैं। यह जिज्ञासा इसलिए भी है क्योंकि, पृथ्वी का तापमान भी बढ़ता चला जा रहा है। वैज्ञानिक जानना चाहते हैं कि क्या छह प्रकाश वर्ष की दूरी पर जो कुछ हमें दिखाई दे रहा है, वह हमारा भविष्य है।
शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और नौकरियों से संबंधित से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में career पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।