MP NEWS – निष्ठा ECCI एवं FLN कोर्सेस को सत्र 2024-25 में री-रन


मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल अपर मिशन संचालक आर उमामाहेश्वरी द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया गया है कि, निष्ठा ECCI एवं FLN कोर्सेस को सत्र 2024-25 में री-रन किया जा रहा है। कृपया संबंधितों को उक्त कोर्स करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। 

आर उमामाहेश्वरी ने बताया, कि समग्र शिक्षा के तहत निष्ठा प्राथमिक, निष्ठा-माध्यमिक, निष्ठा एफ. एल.एन और निष्ठा ई.सी.सी.ई. कोर्स आनलाईन सत्र 2023-24 में प्रारंभ किए गए थे। शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों तक पहुंच बढ़ाने के लिए और पूर्णता सुनिश्चित करने हेतु शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए निष्ठा ई.सी.सी.ई. और निष्ठा एफ.एल.एन. कोर्सेस को री-रन किया जा रहा है।

कोर्स की समय अवधि निम्नानुसार है:-

नामांकन प्रारंभ दिनांक 20 अप्रैल 2024

नामांकन समाप्ति दिनांक 31 अगस्त 2024 

कोर्स समाप्ति दिनांक 15 सितंबर 2024

कोर्स प्रारंभ करने का पूर्ण विवरण अनुलग्नक-1 (Annexure) में दिए गये QR Code से. दीक्षा पोर्टल या दीक्षा मोबाईल ऐप के माध्यम से ओपन कर सकते है। अगर ऐप इस्टाल किया हुआ है तो कृप्या ऐप अपडेट अवश्य करले। निष्ठा ई.सी.सी.ई कोर्स एवं निष्ठा एफ.एल.एन. कोर्स की प्रदाय की गई सूची में दी गई लिंक या QR Code Scan कर कोर्स प्रारंभ कर सकते है। 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्वंय के प्रोफाइल पेज से प्रामण पत्र डाउनलोड कर सकते है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *