सिपाही संग ASI मैडम फरार: चुनाव ड्यूटी के बाद से नहीं लौटे, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा, IG ने किया सस्पेंड


कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला एएसआई और आरक्षक फरार हो गए। दोनों चुनाव ड्यूटी करने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे, जिसके बाद महिला ASI की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। फिलहाल दोनों ही पुलिसकर्मियों को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आईजी दफ्तर में पदस्थ महिला एएसआई और आरक्षक की 7 मई को चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान के दिन दोनों ने साथ में पेट्रोलिंग की, चुनाव ड्यूटी करने के बाद वापस ही नहीं लौटे। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा हैं। इसके बाद एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात की और बताया कि उनकी बेटी और सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग जाति की वजह से वह राजी नहीं हुए।

अजब-गजब: खच्चर पैदा होने पर रखी ग्रैंड पार्टी, 300 से अधिक लोगों को दी दावत, ससुराल पक्ष ने दिए खिलौने

महिला एएसआई की कंपू थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खबर है कि दोनों ने दिल्ली में आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है। IG ने कहा कि बिना बताए चले गए, इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। अगर शादी करनी थी तो उनके समक्ष आकर पेश होना था, उन्हें इसकी जानकारी देनी थी।

हत्यारिन बीवी को आजीवन कारावास: हवस की प्यासी पत्नी ने पति को बेरहमी से उतारा था मौत के घाट, प्रेमी को भी सजा

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *