घर में घुसकर युवक ने शिक्षक की कनपटी में ताना कट्टा: टीचर ने हिम्मत से अपनी बचाई जान, CCTV फुटेज आया सामने


तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला मैहर जिले से सामने आया है। जहां घर में बच्चे को पढ़ा रहे शिक्षक के कनपटी पर बदमाश ने कट्टा तान दिया। इससे पहले कि बदमाश फायर करता शिक्षक ने विरोध कर दिया। शोर सुनकर पत्नी भी मौके पर पहुंची। खुद को घिरता देखकर बदमाश रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 452, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

दसअसल, यह मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र के देवपुरी कॉलोनी का है। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शिक्षक अशोक कुमार पाण्डेय अपने घर में बच्चे को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान पंकज पयासी आया और बिना कोई बात किए कनपटी पर कट्टा सटा दिया। इससे पहले की वह फायर करता शिक्षक ने धक्का दे दिया। धक्का और शोर सुनकर उनकी पत्नी अर्चना भी पहुंच गई। जिससे डर का आरोपी भाग निकला। शिक्षक को शक है कि वह लूट की नीयत से घर में आया था।

ये कश्मीर नहीं MP का धार है: ओलावृष्टि से सड़कों पर बिछी सफेद चादर, लोगों ने जमकर की मस्ती, देखें Video

आरोपी ने बीते शनिवार को भी शिक्षक के घर आया था। तब उसने कहा था कि मंदिर का निर्माण कराना है, इसके लिए चंदा चाहिए। शिक्षक ने मंदिर के नाम पर दो सौ रुपए का चंदा दिया था। इसके बाद आरोपी चला गया। शिक्षक की मानें तो वह चंदा के बहाने रेकी करने आया था। उसके घर में घुसने और निकलने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने आया है।

MP Top News: प्रदेश में चौथे चरण का मतदान खत्म, CBSE 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी की मौत, सड़क हादसों में 7 लोगों ने तोड़ा दम, Lalluram.com पर एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें

इस घटनाक्रम के बाद शिक्षक का परिवार दहशत में है। पुलिस में केस दर्ज कराने के बाद भी परिवार के सभी सदस्य बेहद डरे हुए हैं। खासतौर पर शिक्षक का बेटा, जिसके सामने आरोपी ने उसके पिता पर कट्टा तान दिया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *