BHOPAL में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन जमीन आवंटन घोटाला


The Comptroller and Auditor General की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को नियम विरुद्ध सभी आमंत्रित की गई। इसके कारण जनता की सरकारी खजाने को 65.5 करोड रुपए का नुकसान हुआ। 

शिवराज सिंह ने अजीम प्रेमजी को भोपाल का भविष्य निर्माता बताया था

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जमीन आवंटन सन 2022 में हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया था कि विप्रो समूह मध्य प्रदेश का नॉलेज पार्टनर बनेगा। शिवराज सिंह ने बताया था कि, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन भोपाल में विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहा है। इसके लिए मप्र सरकार ने 50 एकड़ जमीन आवंटित की है। विप्रो समूह भोपाल में साफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर खोलेगा। बताया गया था कि डेढ़ साल में विश्वविद्यालय शुरू हो जाएगा। 

CAG REPORT में और भी घोटाले हैं

  1. कैग रिपोर्ट 2022 में संबल योजना में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। 67 लाख 48 हजार श्रमिकों को अपात्र घोषित कर दिया गया। कैग के अनुसार भौतिक प्रक्रिया नियमानुसार नहीं की गई।
  2. कैग रिपोर्ट में प्राकृतिक आपदा में दी जाने वाली राहत राशि में अनियमितता का खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक 2018 से 2022 तक 13 जिलों में अपात्र लोगों को राशि बांटी गई। कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों समेत अपात्र लोगों को 23.81 करोड़ की राहत राशि दी गई। 
  3. कैग की 2022 की रिपोर्ट में अंत्येष्टि सहायता राशि में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। श्रमसेवा पोर्टल के डाटा के विश्लेषण पर सामने आया कि 142 मामलों में जिन 52 खातों में 1.68 करोड़ की राशि जमा की गई वह खाते पंजीकृत श्रमिकों के नहीं थे।
  4. विवाह सहायता के 86 मामलों में बिना पंजीकृत श्रमिकों के 41 बैंक खातों में 38.92 लाख की राशि की जमा की गई। 
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।

भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *