कांग्रेस नेत्री की पोस्ट से मचा बवाल: भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से की, ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध, पार्टी ने रेखा जैन को थमाया नोटिस


कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस नेत्री की फेसबुक पोस्ट से बवाल मच गया। जबलपुर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से कर दी। ब्राह्मण समाज सहित चौतरफा विरोध के बाद कांग्रेस ने रेखा जैन को नोटिस जारी किया है। नगर कांग्रेस ने रेखा जैन को नोटिस जारी कर 48 घंटे में माफी मांगने के निर्देश दिये है। पार्टी ने कहा है कि रेखा जैन के इस कृत्य से कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष छवि धूमिल हुई है।

फेसबुक पोस्ट के माध्यम से महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष रेखा जैन ने भगवान परशुराम पर टिप्पणी की थी। रेखा जैन ने कथाकार मणिका मोहिनी के फेसबुक पोस्ट को शेयर किया था। फेसबुक पोस्ट में औरंगजेब से भगवान परशुराम की तुलना की गई। पोस्ट में लिखा- औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर पिता को भेंट किया तो भगवान परशुराम ने अपनी मां का सिर काटकर अर्पित किया। “फेसबुक पोस्ट में औरंगजेब को क्रूर बताकर कहा गया है कि कोई भी मुसलमान उसे आदर्श नहीं मानता और संतान का नाम औरंगजेब नहीं रखता” “लेकिन हिंदुत्व के ठेकेदार परशुराम जैसे चरित्र को आदर्श मानकर परशुराम का मंदिर तक बनवाते हैं” ब्राह्मण समाज के विरोध और कांग्रेस की ओर से नोटिस मिलने के बाद रेखा जैन के तेवर ठंडे पड़ गए। मीडिया के सामने आकर उन्होंने माफी मांग ली है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *