सरकारी स्कूलों से बच्चों का मोहभंगः बजट बढ़ा लेकिन बच्चे घटे, कक्षा पहली से आठवीं तक के 21 लाख बच्चे घटे


शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षा का बजट तो बढ़ा है किंतु बच्चे घट गए हैं। यह भी कह सकते हैं कि सरकारी स्कूलों से बच्चों का मोहभंग हो रहा है। सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के 21 लाख बच्चे घटे है। पिछले 10 साल में 21 लाख बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी है। इसी तरह निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में भी 5 लाख विद्यार्थी भी स्कूल छोड़कर चले गए हैं।

17 मार्च महाकाल आरती: मस्तक पर चंद्र अर्पित कर ड्रायफ्रूट से बाबा महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

दरअसल विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह ग्रेवाल के सवाल के जवाब में सदन को यह जानकारी दी है। सवाल के जवाब में कहा गया साल 2015-16 में सरकारी स्कूलों में कुल 78.96 लाख विद्यार्थी दर्ज थे।साल 2025 में ये आंकड़ा घटकर 58.17 लाख रह गया है। इसी अवधि में निजी स्कूलों में 48.84 लाख से बच्चे घटकर 43.93 लाख रह गए है। वहीं साल 2024- 25 में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए मध्यप्रदेश में 33533 करोड रुपए का बजट का प्रावधान रखा गया था। इतनी बड़ी राशि बजट में रखने के बाद भी बच्चों की संख्या कम होना चिंताजनक बात है।

MP Weather Update: प्रदेश में झुलसाने लगी गर्मी, कई जिलों में तापमान 40 के करीब, यहां बारिश के

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *