कल ‘छावा’ फिल्म देखेंगे CM डॉ. मोहन, कैबिनेट मंत्री और MLA के साथ देखेंगे संभाजी महाराज के शौर्य की कहानी


देव चौहान, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल (सोमवार) को संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ देखेंगे। शाम 7 बजे अशोका लेक व्यू होटल के ओपन थिएटर में मूवी देखने जाएंगे। कैबिनेट मंत्री और विधायक भी सीएम के साथ मूवी का लुत्फ़ उठाएंगे और संभाजी महाराज के शौर्य, संघर्ष और बलिदान की कहानी देखेंगे।

19 फरवरी को सीएम ने ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने का किया था ऐलान

बता दें कि मध्य प्रदेश में ‘छावा’ फिल्म टैक्स फ्री है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 19 फरवरी को ‘छावा’ को कर मुक्त करने का ऐलान किया था। जबलपुर में स्टेडियम लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, “संभाजी महाराज ने अपने जीवन में सभी यातनाएं सहते हुए राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण दे दिए थे। छावा उन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है। शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की देश भक्ति और उनके जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं से नागरिकों को परिचित करवाने के लिए मध्यप्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।”

गौरवपूर्ण रहा है संभाजी महाराज का इतिहास

बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज के दिवंगत होने के बाद हिंदवी स्वराज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले संभाजी महाराज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। औरंगजेब द्वारा छल-बल का उपयोग कर छत्रपति शंभूराजे और उनके मित्र कवि कलश को गिरफ्त में ले लिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार न करते हुए 39 दिन की असहनीय प्रताड़ना को स्वीकार कर धर्म का संरक्षण करते हुए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा और छत्रपति के रूप में धर्म का संरक्षण किया।

बॉक्स ऑफिस में ‘छावा’ का जलवा

गौरतलब है कि 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई छावा ने अब तक भारत में ही 550 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है और अभी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ का भी एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *