जेल में मनाया भाई दूजः दतिया में सुबह से बहनों की लगी भीड़, विदिशा में शासन के नियम अनुसार मनाया त्यौहार


मध्यप्रदेश के कई जिलों के जेल में आज भाई दूज का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने जेल में बंद भाइयों की पूजा-अर्चना कर उनके लंबी आयु की कामना की। बड़ी बहनों ने जहां भाइयों को उपचार भेंट किए वहीं छोटी बहनों ने भाइयों का आर्शीवाद लिया।

जेल में बंद कैदी भाइयों ने

रवि रायकवार, दतिया। जिला जेल में आज सुबह से ही भाई दूज मनाने बहनें पहुंची थी। जेल में बंद कैदी भाइयों ने बहनों से टीका करवाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कई बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी रिहाई की दुआ मांगी। जेल प्रबंधन ने बताया कि आज सुबह 9 बजे से ही आसपास क्षेत्र से बहनों का आना शुरू हो गया था। भाई दूज पर पूरी व्यवस्था के साथ बहनों को जेल में एंट्री दी गई। सीसीटीवी कैमरे से कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की गई। अलग-अलग पैनल बनाकर 20 से 25 महिलाओं को पहले गेट पर प्रवेश देकर भाइयों से मिलाया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जेल प्रबंधन द्वारा किया गया था।

जेल में मनाया भाई दूज का त्यौहार

संदीप शर्मा, विदिशा। होली के एक दिन बाद भाई दूज का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में आज विदिशा जेल में भाई दूज का त्यौहार मनाया गया। जेल अधीक्षक प्रियदर्शन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर आज विदिशा में भाई दूज का त्यौहार जेल में मनाया गया। बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक लगाया। प्रबंधन की ओर से शासन के निर्देश अनुसार बाहर से आने वाले समस्त परिवार के लोगों और भाई बहनों को पीने के पानी और अन्य इंतजाम भी किए गए।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *