3 IAS अफसरों को अतिरिक्त प्रभार: ACS अशोक वर्णवाल को कृषि उत्पादन आयुक्त, ACS संजय दुबे को अध्यक्ष ESB का एडिशनल चार्ज


भोपाल। मध्य प्रदेश में तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिला है। ACS संजय दुबे को अध्यक्ष ESB का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। डॉ. ई रमेश कुमार को प्रमुख सचिव बनाया गया है। रश्मि अरुण शमी ACS बनाई गईं है। वहीं ACS अशोक वर्णवाल को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1993 बैच के अधिकारी संजय दुबे अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अध्यक्ष कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश भोपाल का प्रभार सौंपा गया है। 1991 बैच के IAS अधिकारी अपर मुख्य सचिव वन और सहकारिता विभाग अशोक वर्णवाल को कृषि उत्पादन आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: लाडली बहना योजना की बढ़ेगी राशि! CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हमने जो वादा किया था उसे पूरा करेंगे

इसके साथ ही 1999 बैच के IAS अधिकारी डॉक्टर ई रमेश कुमार प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को अपने वर्तमान दायित्व के साथ प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त घुमंतु और अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: MP में बनेंगे दो नए वन्य जीव अभयारण्य: CM डॉ मोहन ने दी मंजूरी, उज्जैन और जबलपुर में बनेंगे रेस्क्यू सेंटर कम जू

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *