महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाई गई होली: भगवान महाकालेश्वर को एक किलो हर्बल गुलाल अर्पित, पूजा के बाद होलिका दहन


उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर में सबसे पहले होली का त्योहार मनाया गया। भगवान को एक किलो हर्बल गुलाल अर्पित किया गया। पूजन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में होलिका का दहन हुआ।

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में होली का त्योहार मनाया गया। इस बार भगवान महाकालेश्वर को सिर्फ एक किलो हर्बल गुलाल अर्पित किया गया। शक्कर की माला चढ़ाई गई। पूजन के बाद मंदिर प्रांगण में होलिका का दहन किया गया। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खास इंतजाम किए थे। आरती के दौरान आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर नीरज सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: एक ऐसा गांव जहां नहीं जलाई जाती होली: जिक्र आते ही थर-थर कांपने लगते है लोग, होलिका दहन को लेकर न उत्साह न उमंग, जानें वजह

मंदिर के महेश पुजारी ने बताया कि होली के बाद भगवान महाकाल की दिनचर्या में बदलाव होता है। अभी तक महाकाल का स्नान गर्म जल से किया जा रहा था, लेकिन होली के बाद से परंपरा अनुसार ठंडे जल से स्नान शुरू हो जाएगा। इसी परंपरा के अनुरूप महाकाल मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MP Budget 2025: ओंकारेश्वर महालोक का निर्माण, श्रीकृष्ण पाथेय योजना को लेकर भी बड़ी घोषणा, एक क्लिक में पढ़ें डॉ मोहन सरकार का पूरा बजट

धुलंडी के दिन 14 मार्च को सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में विशेष आयोजन होगा। वहीं संध्या आरती के बाद ओकांरेश्वर मंदिर के बाहर होलिका दहन किया गया। इसके लिए कंडों से होलिका बनाई गई थी। आपको बता दें कि इस बार श्रद्धालुओं को होलिका दहन स्थल के आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *