BTech के छात्र ने MBA की छात्रा से ब्रेकअप किया, मामला दर्ज
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाने में बैचलर आफ टेक्नोलॉजी के एक स्टूडेंट के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। दरअसल उसने MBA की छात्रा को शादी के लिए प्रपोज करके फिजिकल रिलेशन बनाएं और फिर ब्रेकअप कर लिया।
सुमीत पासवान दिल्ली का रहने वाला है
पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़िता भोपाल में रहती है और एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। आरोपी युवक सुमीत पासवान दिल्ली का रहने वाला है। 2021 में दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। तब सुमीत भोपाल में रहकर बी.टेक की पढ़ाई कर रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। आरोपी ने पिछले साल जनवरी महीने में लड़की को मिलने बुलाया। घुमाने के बहाने अपने वाहन पर बैठाया और हबीबगंज इलाके के एक होटल में ले गया। यहां उसने पीड़िता के साथ ज्यादती की। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिला दिया।
पिछले तीन महीने से आरोपी युवती का कॉल नहीं उठा रहा है। उससे बात बंद कर दी है और शादी करने से भी साफ इनकार कर चुका है। तब पीड़ित छात्रा ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।