MP Budget Session 2025: डॉ मोहन सरकार ने महिलाओं के लिए खोला सौगातों का पिटारा, लाडली बहना योजना के लिए 18679 करोड़ का प्रावधान


भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने बजट पेश कर दिया है। एमपी विधानसभा सत्र के तीसरे दिन (बुधवार) को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने डॉ. मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट प्रस्तुत किया। यह बजट 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का है। जिसमें महिला, किसान, नौजवान और गरीब पर फोकस किया गया है। वहीं लाडली बहना योजना के लिए 18 हजार 679 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन डॉ मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश किया। सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का बजट पेश किया है। जो 78 हजार 902 करोड़ घाटे का बजट है। वहीं डॉ मोहन यादव की सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में लाडली बहना योजना जारी रहेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए 18 हजार 679 करोड़ का प्रावधान किया है।

ये भी पढ़ें: MP Budget 2025: मध्यप्रदेश बजट में क्या क्या है खास, देखिए मुख्य बिंदु, सरकार का मंत्र- ‘काम लगातार, फैसले असरदार’

आपको बता दें कि लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिल रही है।

ये भी पढ़ें: MP Budget 2025 Live: मोहन सरकार ने खोला खजाना, जगदीश देवड़ा विधानसभा में पेश कर रहे 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *