दो पक्षों के विवाद में चली गोलियां: बंदूक लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


मुकेश मिश्रा, अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर गोलियां चली। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं बंदूक लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सेहराई थाना क्षेत्र के बामौरीटांका गांव की है। जहां आज शनिवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के युवकों ने जमकर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।

MP Crime: चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों का माल जब्त

इधर, घटना की जानकारी मितले ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवक बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं। आचार संहिता में इस तरह ग्रामीण क्षेत्र में बंदूकों का सामने आना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल कर रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *