MP में UP के दो मजदूरों की मौत: नेशनल हाईवे पर कर रहे थे काम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान


दीपक सोहले, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। क्रेन के टायर में हवा भरने के दौरान अचानक टायर फट गया। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहवासी बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरी घटना शिकारपुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम उमरदा में नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान क्रेन के टायर में हवा भरते समय टायर फट गया। इस घटना में दो मजूदरों की जान चली गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: दतिया में तेज धमाका, लोग घरों से बाहर निकलेः सेना का प्रशिक्षण या भूकंप! कारण स्पष्ट नहीं, एक घर की दीवार में पड़ी दरार

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर बैगर सुरक्षा संसाधनों के कार्य कर रहे थे। जिसके चलते यह घटना हुई। माल वाहक वाहन से दोनों के शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस घटना पर जिम्मेदार मौन है। जब नेशनल हाईवे के अधिकारी कर्मचारी से बात करना चाही तो वे कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

ये भी पढ़ें: 3 साल से… छुट्टी के दिन ऑफिस बुलाता था अधिकारी, विधवा महिला कर्मचारी के साथ करता था ऐसा काम, पीड़िता ने बयां किया दर्द

दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी है। शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। डॉक्टर डॉक्टर दीपक जायसवाल ने बताया कि टायर फटने से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। परिजनों को सूचना देने के बाद उनके समक्ष ही पीएम किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *