हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर गरजा बुलडोजरः जफ्फू खान ने एक बुजुर्ग के प्लाट पर कब्जा कर बनाया था मकान
रणधीर परमार, छतरपुर। मध्यप्रदेश में गुंडा बदमाश के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में
इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर बुलडोजर फिर गरजा है। मकान गिराने प्रशासन का अमला पहुंचा है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार बदमाश जफ्फू खान ने छतरपुर के एक बुजुर्ग आदमी के प्लाट पर कब्जा कर मकान बनाया था। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में मकान तोड़ कर बुजुर्ग को कब्जा दिलाया जा रहा है। जफ्फू खान पर छतरपुर के कई थानों में दर्जनों अपराध दर्ज है। प्रशासन ने उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया है। बदमाश जफ्फू लंबे समय से फरार है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H