BHOPAL NEWS – कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में भी घोटाला, भारी नेताओं के लिए कमजोर मंच, धड़ाम


मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं है तो क्या हुआ, घोटाला अभी भी होता है। कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन की इंतजामों में घोटाला हो गया। जैसे बिल्डिंग, पुल और सड़क, कमजोर बनाया करते थे, पार्टी के भारी भरकम नेताओं के लिए मंच भी कमजोर बना दिया। सरकार को घेरने आए थे। कैमरे की नजरों के सामने गिर गए। कुछ घायल भी हुए हैं। 

कांग्रेस पार्टी फंड में घोटाले के कारण 10 नेता घायल

प्राथमिक जानकारी मिली है कि, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान समेत 10 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हुए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रवक्ता रोशनी यादव सिद्धांता अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हैं। पूर्व विधायक रवि जोशी और शैलेंद्र पटेल स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में हैं। इन सबके ऊपर पुलिस ने लाठी चार्ज नहीं किया। क्या कांग्रेस के पार्टी फंड में हुए घोटाले के कारण घायल हुए हैं। यदि पार्टी की ओर से मजबूत इंतजाम किया जाता तो कार्यक्रम सफल हो जाता और हेडलाइंस कुछ और होती। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह के हार्ट के पास सरिया घुस गया

प्रदर्शन में घायल हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह के एक हाथ के ऊपरी हिस्से में कंधे के पास सरिया घुसने से आर्टरी, नसें कट गई हैं। सिद्धांता हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. सुबोध वार्ष्णेय ने बताया कि पिछले करीब 3 घंटे से राजीव सिंह की सर्जरी चल रही है। इसमें तीन-चार घंटे और लगेंगे। हालांकि खतरे से बाहर हैं, लेकिन हाथ में बहुत गहरा घाव है।

यह बीजेपी का षड्यंत्र है: गोविंद सिंह 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मंच टूटने को लेकर कहा, ये भाजपा का षड्यंत्र है। वो चाहती ही नहीं थी कि कांग्रेस का प्रदर्शन हो। बड़ी मुश्किल से मंच लगाने की परमिशन दी, लेकिन मंच के लिए मजबूत पाए लगाने नहीं दिए। और हमारे यहां ये परंपरा है कि मंच पर पदाधिकारी भी मौजूद रहते हैं। ज्यादा भार के कारण मंच टूट गया।

हाई कोर्ट की रोक फिर भी सड़क पर मंच बनाया था

किसान कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने पहले ही तैयारी कर ली थी। पुलिस बल वाटर कैनन, टियर स्मोक गैस और अन्य सुरक्षा संसाधनों के साथ तैनात रहा। हाई कोर्ट द्वारा स्पष्ट रूप से रोक लगा दी गई है इसके बावजूद, कांग्रेस नेताओं की सभा के लिए मंच सड़क पर ही बनाया गया था। इसे देखते हुए पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी। आज सुबह से ही रंगमहल चौराहे से रोशनपुरा चौराहा जाने वाला मार्ग बंद रखा गया। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।

भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *