महापौर को ‘गधा’ कहने पर सियासत जारीः भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने कांग्रेस नेता का पुतला फूंका


चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्यप्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर महापौर को गधा कहने पर सियासी बवाल जारी है। अमर्यादित भाषा बोलने वाले इंदौर के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अश्विनी शुक्ला का विरोध जारी है। शहर के महापौर को गधा बोलने पर तमाम संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने कांग्रेस नेता का पुतला दहन कर विरोध जताया है। नगर निगम के गेट पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अश्विनी जोशी का पुतला दहन किया गया। इस असवर पर भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ के दर्जनों ऑटो चालक उपस्थित थे।

बता दें कि इंदौर कलेक्टर कार्यालय के सामने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया था। इसी दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने अपने भाषण में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ‘पागल’ कह दिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को ‘गधा’ बता दिया था। जोशी ने कहा कि इंदौर की जनता ने एक पढ़े-लिखे महापौर को चुना, लेकिन वह किसी काम के नहीं हैं। जब जोशी से इस पर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “गलत क्या कहा?” इस पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाषा का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन जोशी की बातों में सच्चाई भी है। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *