RGPV BHOPAL सुसाइड केस में बड़ा खुलासा


Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya, Bhopal में फाइनल ईयर की छात्र द्वारा किए गए सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। यूनिवर्सिटी कैंपस में केवल बाहरी लड़कों के गैंग नहीं बल्कि राकेट भी सक्रिय हो गए हैं। इस मामले का पहला आरोपी सेजल खान, लड़कियों को जाल में फंसाने का काम करता है। काजल एक स्पा सेंटर का संचालन करती है। जहां पर लड़कियों को सप्लाई किया जाता है।

State Technological University of Madhya Pradesh

पुलिस के मुताबिक कुटीर नगर निवासी 20 वर्षीय साक्षी पुत्री मनोज निराला राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि (आरजीपीवी) में सिविल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान शाम चार बजे साक्षी की मौत हो गई। एसीपी रिचा जैन के मुताबिक साक्षी के परिवार के लोगों ने साक्षी का मृत्यु पूर्व बातचीत का वीडियो बनाने की बात कही है। उसे जांच में शामिल किया जा रहा है। 

LATEST UPDATE

इस मामले में पुलिस ने बताया है कि, सेजल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि, सेजल खान ने साक्षी को झूठे प्यार के जाल में फसाया और फिर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद सेजल और काजल उसे स्पा सेंटर में सर्विस देने के लिए मजबूर कर रहे थे। इसी प्रताड़ना के चलते उसने सुसाइड किया।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।

भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *