सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: यहां 966 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें कब, कहां और कैसे करें अप्लाई


भोपाल। MP JOB ALERT: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 900 से ज्यादा अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। एमपीईएसबी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। तीन मार्च से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह 4 के 966 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए तीन मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है। अभ्यर्थी एमपीईएसबी के ऑफिशयल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है। इसकी परीक्षा 03 मई 2025 से प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी।

इन पदों पर निकली भर्ती

मध्यप्रदेश समूह 4 भर्ती में स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, लाइब्रेरियन, सहायक ग्रेड 3, क्लर्क, फील्डमेन, क्षेत्र सहायक, हेल्पर, सहायक शिक्षक, तकनीकी सहायक, प्रबंधक, कुक समेत कई अन्य पद शामिल हैं।

योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं है एवं संबंधित पद में डिग्री-डिप्लोमा होना आवश्यक है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

आयु

एमपी समूह 4 भर्ती आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिक आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य-500, EWS,OBC,SC/ST-250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *