MP NEWS – 8 मंत्रियों की कुर्सी पर शाह का ढैया, मोदी योग के कारण विधायकों का भाग्योदय होगा


मध्य प्रदेश की सरकार में बड़ा परिवर्तन निश्चित हो गया है। तीसरे चरण के मतदान के बाद 8 मंत्रियों की कुर्सी पर शाह का ढैया शुरू हो गया है, और मोदी योग के कारण कई विधायकों का भाग्योदय होने वाला है। उन्हें मंत्री पद मिलेगा। 

तीसरे चरण में इन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में

  • विजय शाह – जनजातिया कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री। 
  • एंदल सिंह कंसाना – कृषि मंत्री। 
  • प्रद्युमन सिंह तोमर – ऊर्जा मंत्री (सिंधिया कोटा)। 
  • नारायण सिंह कुशवाहा – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण। 
  • राकेश शुक्ला – नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री। 
  • विश्वास सारंग – खेल एवं युवक कल्याण मंत्री। 
  • कृष्णा गौर – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री। 
  • नारायण सिंह पवार – मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्री। 

उपरोक्त सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहा। विजय शाह एवं एंदल सिंह कंसाना के क्षेत्र में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। विश्वास सारंग और प्रद्युमन सिंह तोमर तीन प्रतिशत से अधिक गिरावट, कृष्णा गौर लगभग ढाई प्रतिशत की गिरावट, राकेश शुक्ला एवं नारायण सिंह कुशवाह लगभग 1% की गिरावट। तीसरे चरण के मतदान में टोटल 11 मंत्रियों के इलाके आते थे। इनमें से आठ फेल हो गए। केवल गोविंद सिंह राजपूत गौतम तीतवाल और करण सिंह वर्मा के इलाके में पॉजिटिव वोटिंग हुई। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *