MPPSC RESULT: राज्य सेवा परीक्षा 2024 मेन्स और 2025 प्री का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दो परीक्षा के परिणाम जारी किए है। एमपीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया है। साथ ही साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी गई है। यह भर्ती परीक्षा 110 पदों के लिए आयोजित की गई थी। 87/13 के फार्मूले पर परिणाम जारी हुआ है।
वहीं एमपीपीएससी ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट भी घोषित किया है। यह परीक्षा 158 पदों के लिए आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित 3866 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। आपको बता दें कि MPPSC 2024 की मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2024 को हुई थी। जबकि MPPSC 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को हुई थी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H