रमजान के पाक महीने में मौलाना ने तोड़ा दम: नमाज के चंद सेकंड बाद थम गई सांसे, जनाजे में उमड़ी भीड़


अजयारविंद नामदेव, शहडोल। रमजान के पाक महीने में जन्नत के सभी दरवाजे खुले होते हैं। कहा जाता है कि अगर इस समय किसी का इंतकाल हो जाए तो वो सीधे जन्नत जाता है। मध्य प्रदेश ऐसे ही नमाज के बाद दुआ कर रहे एक मौलाना ने चंद सेकंड बाद दम तोड़ दिया।

दरअसल, शहडोल जिले के फजिर की नमाज के बाद दुआ कर रहे एक मौलाना की तबीयत बिगड़ने पर उनका इंतकाल हो गया। रमजान के इस पाक महीने में उनके इंतकाल के बाद कब्रिस्तान में इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि पैर रखने की जगह नहीं थी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।

नूरी मस्जिद के सदर हाजी इकबाल अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी बस्ती के पास रहने वाले 50 वर्ष के नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना गुलाम रब्बानी बरकाती का कल सुबह इंतकाल हुआ है। फजर की नमाज के बाद वह दुआ कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर नहीं थे। मौजूद स्टाफ ने डाक्टरी परीक्षण के दौरान मौलाना साहब को मृत घोषित कर दिया।

इंतकाल की खबर से उनके चाहने वालों में मातम सा छा गया है। उनके जनाजे को ईदगाह कब्रिस्तान ले जाया गया। मातम में इतनी भीड़ थी कि पैर रखने की जगह नहीं थी। 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *